पुलिस को मिली कामयाबी, 50 लाख की फिरौती मांगने वाले दो बदमाश गिरफ्तार (VIDEO)

5/29/2022 5:56:19 PM

यमुनानगर (सुमित): पीवीसी शीट व्यापारी से 50 लाख की फिरौती और उसके शोरूम पर फायरिंग मामले में दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसपी मोहित हांडा ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के गांव बिजोपुर निवासी सागर ने अपने एक अन्य साथी के साथ यह फायरिंग की थी। सागर फिलहाल सहारनपुर के सरसावा में रह रहा था।

पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के गांव बलसुआ ईशापुर निवासी दुष्यंत को भी गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाश सहारनपुर के गांव कुतुबपुर निवासी नरेंद्र राणा के गैंग से हैं। जिस दिन फायरिंग हुई। उस दिन नरेंद्र राणा व दुष्यंत सरसावा में मन्नत ढाबा पर थे और वहीं से फोन पर रेकी कर सागर को जानकारी दे रहे थे। दोनों बदमाशों को कोर्ट में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया गया है।

बताया जा रहा है पकड़े गए बदमाश दुष्यंत की कुतुबपुर गांव में रिश्तेदारी है। जिस वजह से उसकी नरेंद्र राणा से दोस्ती हो गई थी। बदमाश नरेंद्र राणा पर सरसावा थाना में लूट व हत्या के प्रयास के चार मामले दर्ज हैं। जबकि यमुनानगर, कुरुक्षेत्र में लूट, हत्या के प्रयास व हत्या के दस मामले दर्ज हैं। यह केस कोर्ट में विचाराधीन है। जबकि गांधीनगर थाना में वर्ष 2021 में लूट का भी केस दर्ज हुआ था। जिसमें उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस तरह की वारदात कर यहाँ दहशत फैला कर अपने गैंग को यहाँ मजबूत करना चाहते थे।

एसपी मोहित हांडा ने कहा कि इस मामले से जुड़े सभी आरोपी जब गिरफ्तार हो जाएंगे तो इसकी सारी परतें खुल जाएगी। बाकी आरोपियो की धरपकड़ के लिए टीमें काम कर रही है। हमारा प्रयास है की अपराधी जल्द से जल्द पकड़े जाए।

Content Writer

Vivek Rai