पुलिस इंस्पेक्टर की सर्विस रिवाल्वर से चली गोली, 17 साल की बेटी के पेट में लगी

5/29/2019 4:29:19 PM

करनाल (केसी आर्य): करनाल के नरसी विलेज में इंस्पेक्टर विक्रांत के निवास स्थान पर देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में सर्विस रिवाल्वर से गोली चली गई। जो उसी की खुद 17 साल बेटी को जा लगी जिसके चलते वह गंभीर रुप से घायल हो गई। जिसे हालात नाजूक के चलते एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। गौरतलब है कि इंस्पेक्टर विक्रांत पानीपत में तैनात है और करनाल के नरसी विलेज में निवास स्थान रहता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं करनाल पुलिस के अधिकारी मामले में बोलने को तैयार नहीं है।

Naveen Dalal