सनसनीखेज: पुलिस इंस्पेक्टर ने अपने दो बेटों को गोली मारी, एक की मौत, दोनों पुत्रबधुएं भी गंभीर

4/20/2020 10:46:06 AM

कैथल(जाेगिंद्र): हरियाणा के कैथल जिला में पुलिस लाइन में तैनात एक इंस्पेक्टर नेे अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से अपने दो बेटों को गोली मार दी। इस दौरान एक बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना देर रात की है। घटना को अंजाम देने के बाद इंस्पेक्टर सतवीर मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल दूसरे बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।

इस दौरान बीचबचाव के लिए आई दोनों पुत्रबधुएं भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें भी पीजीआई रेफर किया गया है। मृत बेटे के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि गत देर रात लगभग 12 बजे इंस्पेक्टर का किसी बात को लेकर बेटों से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि इंस्पेक्टर ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर निकाल दी और फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में एक बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। इसी दौरान दोनों पुत्र बधुएं भी पहुंच गई। वह बीचबचाव करने लगी। बीचबचाव के दौरान वह छत से कूद गई, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गई। 

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित इंस्पेक्टर मौके सेे फरार हो गया। वहीं, एक पुत्र व दोनों पुत्रवधुओं को गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। आरोपित पुलिस क्वाटर में रहता था। उसने अपनी सर्विस रिवाल्वर से गोली मारी। थाना सिविल लाइन के प्रह्लाद सिंह ने इसकी पुष्टि की है। कहा कि घायलोंं के बयान लेने के लिए वह रोहतक पीजीआई जा रहे हैं। इसके बाद ही पता चल पाएगा कि इंस्पेक्टर ने ऐसा कदम क्यों उठाया। प्रथम दृष्टया घरेलू कलह का मामला माना जा रहा है। 

Edited By

vinod kumar