पुलिस निभा रही दोहरी ड्यूटी, लोगों को समझाने के साथ भर रही भूखों का पेट

4/20/2020 9:51:21 PM

यमुनानगर (सुरेन्द्र मेहता): कोरोना की लड़ाई में सबसे चुनौती भरा कार्य पुलिस विभाग का है। यमुनानगर की पुलिस अपनी दोहरी ड्यूटी निभा रही है। जहां पुलिस एक तरफ जहां लॉकडाउन के चलते लोगों को अपने घरों में रहने की हिदायत दे रही है, इसी बीच यमुनानगर के गांधी नगर पुलिस चौकी की हेड कांस्टेबल अमिता ने अपनी ड्यूटी के साथ लॉकडाउन उन लोगों का पेट भरने का जिम्मा उठा लिया है, जो लॉकडाउन के कारण खाना नहीं मिल रहा।

अमिता न सिर्फ पुलिस की अपनी ड्यूटी बखूबी निभा रही हैं बल्कि अपने घर से खाना तैयार करके प्रतिदिन दर्जनों लोगों के घर द्वार पर जाकर उन्हें दे रही हैं। अमिता के अपने दो बच्चे हैं, जो आठवीं और 10 वीं कक्षा में पढ़ते हैं, पति टैक्सी चालक हैं।



अमिता सुबह सवेरे जल्दी उठकर पहले अपने परिवार के लिए खाना तैयार करती हैं, फिर उन परिवारों के लिए जिनके पास इस समय खाने का कोई साधन नहीं है। वे इस समय लगातार अपनी ड्यूटी भी निभा रही हैं और जरूरतमंदों को खाना बनाकर भी उपलब्ध करवा रही हैं।

Shivam