हड़ताल के बीच आधी रात एक्शन:घसीटकर बसों में भरे गए सफाई कर्मचारी...भड़के कर्मचारियों पर पुलिस ने भांजी लाठियां

punjabkesari.in Wednesday, Sep 02, 2026 - 09:13 AM (IST)

बहादुरगढ़(प्रवीण कुमार धनखड़): बहादुरगढ़ शहर में कूड़ा उठाने को लेकर देर रात सफाई कर्मचारियों और पुलिस के बीच टकराव हो गया। हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों के विरोध के बावजूद प्रशासन ने रात के समय शहर के कई डंपिंग प्वाइंटों से कूड़ा उठाने के लिए सफाई अभियान चलाया। इसी दौरान मौके पर मौजूद सफाई कर्मचारियों और पुलिस के बीच विवाद बढ़ गया।

PunjabKesari
आरोप है कि कूड़ा उठाने का विरोध कर रहे सफाई कर्मचारियों पर पुलिस ने लाठियां भांजी। इस दौरान कई कर्मचारियों को हल्की चोटें आने की बात सामने आई है। वहीं, विरोध कर रहे कर्मचारियों ने भी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की तरफ कूड़ा-कचरा फेंका।

PunjabKesari

स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने कई सफाई कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया। कर्मचारियों का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें घसीटकर रोडवेज की बसों में भरा और थाने ले गई। पुलिस कार्रवाई से नाराज सफाई कर्मचारियों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

PunjabKesari

प्रदेशभर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते बहादुरगढ़ शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। पिछले महीने की 6 तारीख से सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों की मांग है कि उनकी मांगों का समाधान किया जाए और मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रखने का ऐलान किया गया है।

PunjabKesari

सरकार और सफाई कर्मचारियों के बीच कई दौर की बातचीत के बावजूद अभी तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है। सफाई व्यवस्था प्रभावित होने के कारण शहर के आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। देर रात प्रशासन द्वारा कई डंपिंग प्वाइंटों से कूड़ा उठाया गया, जिसके दौरान हुए टकराव ने स्थिति को तनावपूर्ण बना दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static