सख्ती : पुलिस ने शहर की मुख्य सड़कों पर घूमने वाले लोगों पर किया लाठीचार्ज, लगवाई दंड बैठक

3/25/2020 1:16:02 PM

कैथल (सुखविंद्र) : कैथल में शटडाऊन के चलते सुबह के समय कुछ लोग घरों से बिना एमरजैंसी के बाहर निकले, इस पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए उन्हें वापिस भेज दिया और कुछ लोगों पर हल्का लाठीचार्ज भी किया। वहीं दोपहर बाद पुलिस ने सड़कों पर बिना एमरजैंसी के घूमने वाले लोगों की उठक-बैठक भी लगवाई व वाहनों के चालान भी काटे।

सिटी एस.एच.ओ. प्रदीप कुमार सुबह 9 बजे से ही सड़क पर अपनी पूरी टीम के साथ निकल पड़े थे। इसके साथ ही एस.पी. शशांक कुमार सावन, डी.एस.पी. कुलवंत सिंह, सिविल लाइन एस.एच.ओ. प्रह्लाद राय, महिला थाना एस.एच.ओ. नन्ही देवी, ट्रैफिक एस.एच.ओ. मुख्त्यार सिंह भी अपनी टीम के साथ सड़क पर घूमते एवं लोगों को अपने घरों में रहने की अपील करते हुए देखे गए। 

Isha