पुलिस ने वाहन चेकिंग के लिए चलाया विशेष अभियान, बुलेट बाइक का काटा गया इतने हजार चालान

4/29/2023 5:52:11 PM

फतेहाबाद(रमेश भट्ट): पुलिस द्वारा आज बुलेट पर पटाखे बजाने वाले मनचलों के खिलाफ  एक विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान एक बुलेट मोटरसाइकिल का 20 हजार 500 रुपए चालान किया गया। इस बाइक पर पटाखे बजाने के लिए विशेष साइलेंसर लगाया गया था और तीन युवक इस सवारी कर रहे थे।

मीडिया से बातचीत करते हुए ट्रैफिक पुलिस के सब इंस्पेक्टर हेतराम सिंह ने बताया कि पुलिस के द्वारा आज विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 52 वाहनों के चालान किए जा चुके हैं। एक वाहन को इंपाउंड भी किया गया है। उन्होंने कहा कि बिना हेलमेट के वाहन चला रहे वाहन चालकों के चालान भी काटे जा रहे हैं और उन्हें हेलमेट के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में भी उनका यह अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि ट्रिपल राइडिंग को लेकर भी कई चालान किए गए हैं।

               (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)     

 

Content Editor

Ajay Kumar Sharma