पराली जलाने से रोकने के लिए तिरंगा मैन बने पुलिस जवान ने चलाई मुहिम(VIDEO)

10/30/2018 3:54:32 PM

कैथल(जोगिंदर कुंडू): पिछले कुछ सालों से किसान पराली (धान के अवशेष)जला रहे हैं, जिसकी वजह से पूरा पर्यावरण प्रदूषित होता जा रहा है। किसान पराली ना जलाएं, इसके लिए सरकार की तरफ से अनेक प्रकार की मुहीम चलाई गई हैं। वहीं एक ऐसा सरकारी मुलाजिम भी है जो हाथ में तिरंगा लिए लोगों से पराली ना जलाने की अपील कर रहा है। ये शख्स हरियाणा पुलिस के जवान सुनील संधू हैं। सुनील संधू तिरंगा मैन के नाम से भी मशहूर हैं, क्योंकि लोगों को तिरंगा भेंट करना उनका शौक नहीं बल्कि तिरंगे के प्रति जुनून है, जिसके द्वारा तिरंगे के प्रति हर दिल में गर्व का भाव पैदा करना है। तिरंगा मैन सुनील ने छोटे बच्चों से लेकर मुख्यमंत्री तक को तिरंगा भेंट किया है।



तिरंगा मैन सुनील ने एक मुहीम चलाई है, जिसमें पर्यावरण को बचाने के लिए खेतों में जाकर किसानों से अपील कर रहें हैं कि पराली ना जलाएं। सुनील संधू हरियाणा पुलिस की नौकरी से जब भी फ्री होते हैं, तो वे इस मुहीम के लिए निकल पड़ते हैं। अपनी जीप पर तिरंगे लगाकर और कुछ पौधे व तिरंगे साथ लेकर खेतों में किसानों के पास पहुँचते हैं। उन्हें पराली (धान के अवशेष) ना जलाने की अपील के साथ तिरंगा व पौधे भेंट करते हैं। पराली जलाने से होने वाली हानियों के बारे में किसानों को बताते हैं। पर्यावरण को बचाने की इस पहल में किसान भी उसका साथ देते नजर आ रहे हैं।



तिरंगा मैन सुनील ने बताया की पराली जलाने पर्यावरण प्रदूषण हो रहा जिसकी वजह से प्रदेश की ही नहीं देश की भी बदनामी हो रही है। तो देश व तिरंगे के सम्मान के लिए लोगों से पराली ना जलाने की अपील करता हूँ। जिस तरह से तिरंगा भारत माता का प्रतीक है और इस पर हम कोई आंच नहीं आने दे सकते।
 

Shivam