ब्रह्मसरोवर में पुलिसकर्मी की बेटी पर तेजधार हथियार से हमला

4/27/2017 3:50:14 PM

कुरुक्षेत्र(रणदीप रोड): धर्मनगरी के ब्रह्मसरोवर पर हरियाणा पुलिस के एक जवान की बेटी( 17 ) के गले पर तेजधार हथियार से हमला किया गया। हमले के बाद शहर में सनसनी मच गई। हमलावर युवती को लहूलुहान कर फरार हाे गए।

लड़की काे गंभीर हालत में आदर्श थाना पुलिस ने सरकारी अस्पताल पहुंचाया लेकिन हालत नाजुक हाेने के चलते लड़की को PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।