गुरु नानक देव की फोटो से छेड़छाड़ करने वाला पुलिस अधिकारी सस्पेंड(video)

4/9/2018 11:48:44 PM

कैथल (जोगिंदर कुंडू): गुरु नानक देव जी की तस्वीर के साथ बेअदबी व छेड़छाड़ करने के आरोप में एक पुलिस अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है। आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया।

जानकारी के अनुसार गुहला में तैनात एएसआई सुरेश कुमार ने गुरु नानक देव जी की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ करके उसे आपत्तिजनक बना दिया और थाना ढांड के नजदीक गांव कौल के मीडिया ग्रुप में व्हाट्सएप्प पर वायरल कर दिया। 



मामले की जानकारी सिख समुदाय को लगी तो उन्होंने इस पर आपत्ति जताई और ग्रुप एडमिन से बात की तो ग्रुप एडमिन की तरफ से थाना ढांड में एएसआई सुरेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। सिख समाज के लोग आज एसपी से भी मिले।

 कैथल की एसपी आस्था  मोदी ने इस मामले को संज्ञान में लिया और आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे सस्पेंड कर दिया। जल्द ही आरोपी सुरेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Shivam