पुलिस कर्मचारियों पर लगे हत्या करने के आरोप, पत्नी बोली- छाती पर मारे मुक्के... फतेहाबाद में व्यक्ति की मौत

punjabkesari.in Wednesday, Nov 05, 2025 - 09:55 AM (IST)

फतेहाबाद: स्थानीय गुरुनानकपुरा मोहल्ले में मंगलवार को एक व्यक्ति रनैल सिंह (42) निवासी गुरुनानकपुरा मोहल्ला फतेहाबाद की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने सी.आई.ए. टीम के 2 पुलिस कर्मचारियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक की पत्नी मनजीत कौर ने बताया कि सी. आई.ए. स्टाफ से 2 पुलिस कर्मचारी उनके घर आए और उसके पति के साथ मारपीट कर छाती पर मुक्के मारे जिससे पति की मौत हो गई।

जानकारी अनुसार मृतक अवैध रूप से शराब बेचता था। मंगलवार को सी.आई.ए. टीम से 2 पुलिस कर्मचारी उसके घर पर पहुंचे और तलाशी अभियान चलाया। पुलिस अनुसार आरोपी ने चिट्टा रखा हुआ था। तलाशी दौरान जरनैल सिंह की तबीयत बिगड़ गई। पुलिस जरनैल को अस्पताल लेकर गई जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा कि जरनैल की मौत किस कारण हुई है।

सी.आई.ए. के इंचार्ज वेद प्रकाश ने बताया कि परिजनों द्वारा लगाए आरोप निराधार हैं। मृतक चिट्टा बेचता था और पुलिस उसे पकड़ने गई थी। दिल का मरीज होने के कारण जरनैल सिंह की तबीयत बिगड़ गई। पुलिस ने ही उसे नागरिक अस्पताल पहुंचाया और इलाज दौरान उसकी मौत हो गई।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

static