पुलिस की बर्बरता: थाने के कमरे में थूक चटवाया और पीटा, प्रवासी मजदूरों पर अत्याचार के आरोप में घिरा Police Inspector

punjabkesari.in Friday, Aug 21, 2026 - 09:29 AM (IST)

झज्जर: झज्जर जिले के मुंडाखेड़ा गांव में चोरी के शक में यू.पी. के 3 मजदूरों को कथित तौर पर बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में आरोपी पुलिस इंस्पैक्टर को लाइन हाजिर कर एस.सी. एस.टी. एक्ट के तहत मामला भी दर्ज किया गया है।

दर्ज एफ.आई.आर. में आरोप है कि चोरी कबूल करवाने के लिए प्रवासी मजदूरों के साथ मारपीट की गई, जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया गया और जमीन पर थूककर जबरन धूक चटवाया गया। आरोप है कि उनसे 5 लाख रुपए देने की मांग भी की गई। मामला गांव मुंडाखेड़ा से शुरू होकर थाना बादली तक पहुंचने का है। दर्ज एफ.आई.आर. में दावा किया गया है कि यू.पी. के इन 3 मजदूरों को थाने बुलाकर एक कमरे में ले जाया गया, जहां पुलिसकर्मी सुरेंद्र पर भी जातिसूचक गालियां देने और मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए गए।

मारपीट के दौरान एक मजदूर के बेहोश होने का भी दावा किया गया है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पुलिसकर्मी सुरेंद्र को लाइन हाजिर कर दिया है। डी.सी.पी. मयंक मिश्रा ने बताया कि मामले की तह तक जाने का प्रयास किया जा रहा है। शुरूआती जांच में शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई है और पूरे मामले की जांच जारी है। थाना बादली पुलिस ने 19 अगस्त का दर्ज की गई एफ.आई.आर. में उत्तम, पारस, भूप सिंह, सुरेंद्र और एक अन्य को आरोपी बनाया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static