हरियाणा में हाई अलर्ट के बाद करनाल से पुलिस ने उठवाया धरना, किसानों को घर जाने के लिए कहा

1/27/2021 4:48:06 PM

करनाल(विकास मैहला): हरियाणा में हाई अलर्ट के बाद करनाल के बसताड़ा टोल प्लाजा पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। धरना स्थल से किसानों को घर जाने के लिए कह दिया गया है, वहीं लंगर व्यवस्था को भी बन्द करवा दिया गया है। 



बता दें कि बसताड़ा टोल प्लाजा पर कई दिनों से चल रहा धरना पुलिस प्रशासन ने बन्द करवा दिया है। कल हुई अप्रिय घटना के बाद हरियाणा में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है, जिसके चलते भारी संख्या में पुलिस फ़ोर्स बसताड़ा टोल प्लाजा पर पहुंच गया और वहां से धरना स्थल को शांति प्रिय तरीके से बन्द करवाया, लंगर व्यवस्था भी बन्द करवाई। मौके पर खुद पुलिस कप्तान और डीसी भी पहुंचे।



उन्होंने आस पास के गांवों के लोगों के साथ मिलकर किसानों को समझाया जिसके बाद टोल प्लाजा पर धरना बन्द कर दिया गया है  वहीं दिल्ली जाने वाली और दिल्ली से आने वाली ट्रैक्टर ट्रॉलियों को भी अब बसताड़ा टोल प्लाजा पर रुकने नहीं दिया जा रहा है। उधर घरौंडा में कुछ अराजक तत्वों ने ट्रैक्टर पर जा रहे किसानों को पत्थर मारे उसमें पुलिस ने मामला दर्ज शरारती तत्व को गिरफ्तार भी कर लिया है।  

Isha