4 दिन पहले दफनाई लड़की का शव निकालने कब्रिस्तान पहुंची पुलिस, जानें वजह

4/18/2022 10:15:18 AM

फरीदाबाद(अनिल राठी):  शहर में 4 दिन पहले दफनाई गई लड़की की लाश को निकालने के लिए पुलिस और सिविल प्रशासन कब्रिस्तान पहुंच गया। यहां एक लड़की की मौत को स्वाभाविक मानकर उसे दफना दिया गया, लेकिन 4 दिन बाद जब आसपास के सीसीटीवी खंगाले गए तो कहानी कुछ और निकलकर सामने आई।

जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद के पल्ला क्षेत्र में बने कब्रिस्तान में बीते 13 अप्रैल को 17 साल की लड़की की मौत हो गई थी। घर में अकेली लड़की को मृत देख परिजनों ने इसे स्वाभाविक मौत की घटना मान ली थी। इसके बाद रीति-रिवाजों के अनुसार उसके शव को दफना दिया गया, लेकिन मृतका के परिजनों के मुताबिक, सीसीटीवी में चार-पांच युवक उनके घर में घुसते हुए, निकलते हुए, छत पर चढ़ते हुए, नीचे आते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

Content Writer

Isha