पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 15 लाख रूपए की 123 किलो गांजा पत्ती की बरामद

3/15/2021 7:25:02 PM

बहादुरगढ़ (प्रवीण): झज्जर जिले की बहादुरगढ़ सीआईए-वन पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना पर टीम ने चार लोगों को नशे की बड़ी खेप के साथ काबू किया है। आरोपियों के कब्जे से 15 लाख रूपए की 123 किलो गांजा पत्ती बरामद की है। पुलिस के अनुसार आरोपी इस गांजा पत्ती को आंध्रा प्रदेश से लेकर आए थे। 

आरोपियों द्वारा लाई गई यह नशे की खेप यूपी के नोएडा में सप्लाई की जानी थी। लेकिन गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पहले ही इन सभी को गांजा पत्ती के साथ काबू कर लिया। आरोपियों में दो लोग मोहित व जसमेर सोनीपत जिले के गांव सिसाना के रहने वाले हैं और दो अन्य आरोपी सुनील व कृष्ण समालखा जिला पानीपत के रहने वाले हैं। पुलिस आरोपियों से गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाने में जुटी है।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Content Writer

vinod kumar