कैदी से मिलने कोर्ट पहुंची महिला से पुलिस ने पकड़ी 13 ग्राम अफीम

5/10/2018 1:43:08 PM

फतेहाबाद(रमेश भट्ट): फतेहाबाद कोर्ट में एक महिला से चेकिंग के दौरान पुलिस ने 13 ग्राम अफीम पकड़ी। महिला कोर्ट में कैदी से मिलने पहुंची थी। पुलिस ने महिला को काबू कर जांच शुरू कर दी है। 60 वर्षीय महिला हत्या के प्रयास में जेल से पेशी पर लाए गए अपने बेटे को अफीम देने पहुंची थी। कोर्ट में एंट्री गेट पर ही चेकिंग के दौरान उससे अफीम बरामद कर ली गई। 

एसएचओ ने कहा कि महिला का बेटा जेल में गई बंद है अौर आज कोर्ट में उसकी पेशी थी। इस दौरान महिला कपड़े देने पहुंची थी। उसकी कपड़ों के साथ अफीम भी सप्लाई करने की तैयारी थी। पुलिस के महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत नामजद कर गिरफ्तार कर लिया है। 

Nisha Bhardwaj