पुलिस ने अगवा लड़की को ग्वालियर से किया बरामद

1/17/2017 4:32:07 PM

महेंद्रगढ़ (मोहन):गांव पाथेड़ा से अगवा की गई लड़की के मामले में पुलिस ने गत दिवस देर सायं एक प्रवीन नामक युवक को धर दबोचा। इस आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से इसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर दिया गया है। पुलिस ने पूछताछ के दौरान इनसे 2 लाख 87 हजार रुपए भी बरामद किए हैं। गौरतलब है कि गांव पाथेड़ा से अगवा की गई लड़की को पुलिस ने बीती सायं ग्वालियर से बरामद किया है। लड़की के परिजनों ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई थी। परिजनों का यह भी कहना था कि लड़की के साथ-साथ घर मे रखी 5 लाख 65 हजार की राशि भी उन्हें गायब मिली थी। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके कार्रवाई आरंभ कर दी थी। इसी के परिणामस्वरूप पुलिस ने लड़की को रविवार देर सायं ग्वालियर शहर से बरामद कर लिया था।