रिटायर कर्मियों की अब पुलिस विभाग में अनुबंध के आधार पर होगी भर्ती

4/13/2018 1:40:33 PM

चंडीगढ़(ब्यूरो): हरियाणा पुलिस से सेवानिवृति कर्मचारियों को अब विभाग में अनुबंध के अाधार पर भर्ती किया जाएगा। लंबित पड़े केसों की बढ़ती जा रही रही संख्या को देखते हुए हरियाणा पुलिस ने पिछले तीन सालों के दौरान रिटायर्ड हुए पुलिसकर्मियों को दोबारा अनुबंध पर भर्ती करने का फैसला किया है। हालाकि इन कर्मचारियों को उनके अाखिरी वेतन से ज्यादा सैलरी नहीं दी जाएगी। 

इस दौरान हरियाणा में अाईओ (इन्वेस्टिगेशन अाॅफिसर) स्तर के 450 पुलिसकर्मियों को पहले एक साल के लिए ठेके पर रखा जाएगा। कर्मचारियों की 10 साल की सर्विस के दौरान उसकी 70 प्रतिशत एसीअार बेहतर होनी चाहिए। साउथ रेंज में 47 हेड कांस्टेबल, एएसअाई, एसअाई और इंस्पेक्टर स्तर के पुलिसकर्मियों को भर्ती किया जाएगा। इनमें जो पुलिस कर्मचारी 31 मार्च 2015 से 30 सितंबर 2018 के बीच सेवानिवृत हुए हैं, फिलहाल उन्हें ही अनुबंध पर रखा जाएगा। 
 

Deepak Paul