Police Recruitment: 10 दिनों में 20 हजार अभ्यर्थियों का होगा PMT, HSSC ने दी थंब इम्प्रेशन अपडेट की सलाह

punjabkesari.in Saturday, May 02, 2026 - 12:53 PM (IST)

पंचकुला: हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) ने 5500 सिपाही पदों की भर्ती प्रक्रिया को तेज कर दिया है। आयोग ने फैसला लिया है कि आगामी 10 दिनों के भीतर लगभग 20,000 अभ्यर्थियों का फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) पूरा किया जाएगा। इसके लिए पंचकुला और अन्य निर्धारित केंद्रों पर व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

PMT और बायोमेट्रिक को लेकर सख्त निर्देश
आयोग ने अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण सलाह जारी की है। चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने और फर्जीवाड़े को रोकने के लिए थंब इम्प्रेशन (अंगूठे के निशान) का मिलान अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों के अंगूठे के निशान स्पष्ट नहीं हैं या मिलान में दिक्कत आ रही है, उन्हें इसे अपडेट करने की सलाह दी गई है। PMT के दौरान अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक हाजिरी ली जाएगी। यदि किसी अभ्यर्थी का डेटा मेल नहीं खाता, तो उसे प्रक्रिया से बाहर किया जा सकता है।
 

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी गाइडलाइंस
अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से अपना लेटेस्ट एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उस पर दिए गए रिपोर्टिंग समय का पालन करें। PMT स्थल पर मूल पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड) और एडमिट कार्ड की रंगीन प्रति साथ ले जाना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी लंबाई और छाती के माप के मानकों को विज्ञापन के अनुसार पहले ही जांच लें।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static