पुलिस ने गिरफ्तार किसानों को किया रिहा तो किसान यूनियन ने टाला कल का प्रोग्राम

5/17/2021 12:21:37 AM

हिसार (विनोद सैनी): हिसार में आज हरियाणा के मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का विरोध करने पर पहुंचे किसानों पर लाठीचार्ज किया गया। इस लाठीचार्ज के दौरान कई किसान और पुलिसकर्मियों को काफी चोटें भी आई। वहीं पुलिस ने 85 किसानों को गिरफ्तार कर लिया था। किसानों की गिरफ्तारी को लेकर किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी और राकेश टिकैत अन्य किसानों के साथ हिसार के आईजी आवास पर घेराव करने के लिए पहुंच गए। यहां प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई और गिरफ्तार किसानों को रिहा करने मांग रखी। 



किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने बताया कि हमने पुलिस प्रशासन के सामने रखी थी। पुलिस प्रशासन ने हमारे सभी मांगे मान ली हैं। 85 किसानों को तुरंत रिहा करने के आदेश दे दिए हैं। जो किसानों के साधन पुलिस ने पकड़े थे, उनको भी छोडऩे के आदेश दिए हैं। चढूनी ने कहा कि जिन किसानों के साधनों को नुकसान हुआ है, उसका सारा खर्च किसान यूनियन वहन करेगी। चढूनी ने बताया कि हमारा कल का पुलिस थानों का घेराव करने का प्रोग्राम अभी टाल दिया है। हालांकि हमारा आंदोलन ऐसे ही जारी रहेगा।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Shivam