पुलिस ने सुलझाई महिला का मोबाइल फोन छीनने की वारदात, आरोपी गिरफ्तार

5/27/2021 12:14:41 PM

अम्बाला शहर : शहर के दुर्गानगर हिसार रोड पर बीती 31 मार्च को अज्ञात बदमाशों द्वारा महिला का मोबाइल फोन छीनने की वारदात को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी गुरविंद्र सिंह निवासी गांव अलीपुर वाजिर साहब थाना जुल्का जिला पटियाला पंजाबू को गिरफ्तार किया है। आरोपी की जांच टीम ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसका 2 दिन का पुलिस रिमांड मंजूर हुआ है। इस मामले के सम्बंध में शिकायतकर्ता महिला ने 3 अप्रैल को थाना सैक्टर-9 में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 31 मार्च को दुर्गानगर हिसार रोड अम्बाला शहर के पास से मोटरसाइकिल सवार 2 अज्ञात आरोपी उसका फोन छीनकर भाग गए। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

उधर, थाना सैक्टर-9 में ही दर्ज महिला के साथ दुर्व्यवहार के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अनिल कुमार को गिरफ्तार कर जमानत पर रिहा किया। इस मामले में 2 अन्य आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले के सम्बंध में पीड़ित महिला ने 22 मई को थाना सैक्टर-9 में शिकायत दर्ज करवाई थी कि आरोपी महिला के कहने पर आरोपी अवतार सिंह उर्फ मंजूष अनिल कुमार ने उससे दुर्व्यवहार कर जान से मारने की धमकी दी है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।

 

Content Writer

Manisha rana