धान की पराली जलाने पर पुलिस की कार्रवाई, 150 किसानों पर केस दर्ज(VIDEO)

10/31/2019 4:34:28 PM

फतेहाबाद(रमेश): खेतों में पराली जलाने से बाज न आने पर अब पुलिस ने किसानों के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है। फतेहाबाद में धान की पराली को आग लगाने वाले 150 किसानों पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आईपीएस की धारा 188 के तहत केस दर्ज किया है। इसमें भुना इलाके के 53 किसान शामिल हैं। कृषि विभाग की शिकायत पर भुना थाना में मामला दर्ज किया गया है।

बता दें कि खेतों में धान की पराली जलाने से आसमान में धुएं का गुब्बार छाया हुआ है। लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। इस धुएं के कारण आंखों में जलन हो रही है। सरकार और प्रशासन के लाख दावों के बाद भी धान की पराली जलाई जा रही है। जिला प्रशासन ने पराली जलाने वाले किसानों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन की इस कार्रवाई से किसानों और किसान संगठनों में हड़कंप की स्थिति है।
 

Edited By

vinod kumar