Sirsa: जिलेभर में पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, नियमों की उल्लंघना करने वाले लोगों के काटे चालान

punjabkesari.in Monday, Mar 13, 2023 - 03:04 PM (IST)

सिरसा (सतनाम) : सिरसा पुलिस ने आज जिला भर में चेकिंग अभियान चलाया। इस चेकिंग अभियान में यातायात नियमों की उल्लंघन करने वाले लोगों के चालान काटे गए। इस अभियान में सिरसा पुलिस की तरफ से 102 नाके लगाए गए और 180 पेट्रोलिंग गाड़ियां शामिल रही है। एसपी अर्पित जैन ने बताया कि इस अभियान के तहत पुलिस बेल जंपर और घोषित अपराधियों के खिलाफ भी चेकिंग अभियान छेड़े हुए हैं।

अर्पित जैन ने बताया कि सीलिंग प्लान के तहत आज जिला भर में वाहन चेकिंग को लेकर 102 नाके लगाए गए हैं जहां पुलिस जिले में आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रही है और जो लोग नियमों की उल्लंघन कर रहे हैं। उनके चालान भी काटे जा रहे हैं। अर्पित जैन ने बताया कि इस अभियान में 180 पुलिस की गाड़ियां पेट्रोलिंग कर रही हैं, जो जगह-जगह चैकिंग कर रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static