गोहाना : 300 से भी ज्यादा किसान व आढ़ती गिरफ्तार, कुरुक्षेत्र रैली में होने जा रहे थे शामिल

9/10/2020 12:47:44 PM

गोहाना (सुनील जिंदल) : सरकार द्वारा लगाए गए तीन अध्यादेशों के विरोध में लगातार किसान आढ़ती विरोध प्रदर्शन करते आ रहे है। इसकी के चलते आज 10 सितम्बर को कुरुक्षेत्र पिपली में किसान बचाओ, मंडी बचो महा रैली किसान करने जा रहे है। रैली में पूरे प्रदेश भर से किसान व आढ़ती अलग-अलग जिलों से पीपली के लिए रवाना हुए। वहीं गोहाना की अनाज मंडी में भी बड़ी संख्या में किसान व आढ़ती इकठा होकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पीपली के लिए रवाना हुए थे, लेकिन रवाना होने से पहले ही पुलिस प्रशासन ने आढ़तियों व किसानों को अनाज मंडी के गेट पर रोक लिया। पुलिस ने तीन सौ से भी ज्यादा किसानों व आढ़तियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस प्रशासन ने आढ़तियों व किसानों को समझाने की कोशिश की लेकिन आढ़ती व किसान नहीं रुके जिस के बाद वह अनाज मंडी से लेकर शहर में प्रदर्शन करते हुए शहर के आंबेडकर चौक तक पहुंचे। जहां पुलिस ने किसानों व आढ़तियों को रोक पर उन्हें गिरफ्तार कर बस में ले गई। इस दौरान आढ़तियों व किसानों ने सरकार पर तानाशाह रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा सरकार कोरोना की आड़ में मनमानी करने पर उतारू है ,लेकिन किसान रुकने वाला नहीं है और हर हाल में किसान पीपली पहुंच कर रहेगा और धान की फसल आने से पहले कोई बड़ा फैसला आढ़ती व किसान सरकार के खिलाफ लेगा। वहीं किसानों ने कहा बरोदा में होने वाले उपचुनाव को लेकर बरोदा हलके में आने वाले बीजेपी के नेताओ का विरोध किया जायेगा और किसानो भी बीजेपी के नेताओ को बरोदा हलके के गांव में नहीं घुसने दिया जायेगा।

वहीं गोहाना के एएसपी उदय सिंह मीणा ने बताया गोहाना पानीपत हाइवे पर 15 से ज्यादा स्थानों पर पुलिस ने लगाए नाके लगाए है सभी गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है। कोरोना के चलते किसी को भी गोहाना से पिपीली जाने की इजाजत नहीं दी जा रही। कुछ किसानों व आढ़तियों ने पीपली जाने की कोशिश की थी जिन्हे गिरफ्तार किया गया है। 

 

Manisha rana