हत्यारी बनी पानीपत की पुलिस !, थाने में शख्श को पीट पीट कर उतारा मौत के घाट

6/8/2021 10:38:47 PM

पानीपत (सचिन शर्मा): हरियाणा के पानीपत में पुलिस का एक हैरतअंगेज कारनामा सामने आया है। यहां पूछताछ के लिए बुलाए एक 50 वर्षीय शख्स को पुलिस ने पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद मृतक के परिजनों ने थाने में हंगामा कर दिया। 



जानकारी के मुताबिक मृतक व्यक्ति के रिश्तेदार पर एक लड़की भगाने का आरोप है। इसी मामले एएसआई ने उसे थाने में पूछताछ के लिए बुलाया था। जहां पुलिस ने उसे इतना बुरी तरह पीटा। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

Content Writer

vinod kumar