पुलिस ने की कार्रवाई, महिला से छेड़छाड़ करने का आरोपी किया गिरफ्तार

7/12/2021 1:55:26 PM

रेवाड़ी : जिले में पुलिस ने महिला का रास्ता रोककर छेड़छाड़ करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि वह घर में झाडू-पोचा लगाने का काम करती है।

वहीं 8 जुलाई को वह काम करने के लिए जा रही थी तभी रास्ते में आरोपी ने उसका रास्ता रोक लिया। इसके बाद आरोपी ने छेड़छाड़ शुुरु कर दी है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)




 

Content Writer

Manisha rana