पुलिस ने की कार्रवाई, गाेदाम से सरसों चाेरी के मामले में 2 आरोपी किए गिरफ्तार

6/4/2022 2:39:53 PM

भिवानी : जिले में गोदाम से सरसों चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को शिकायत दी थी कि ताेशाम में उसने भिवानी रोड पर गेहूं व सरसों का एक गोदाम बनाया हुआ है। काफी दिनाें से चाेर गाेदाम से सरसाें चाेरी कर रहे थे। एक बार उसने अंशुल नामक व्यक्ति को गोदाम से चोरी करते हुए पकड़ा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की और मामले में दाे आराेपियाें काे और गिरफ्तार किया गया है। चाेरी की गई 86 किलो 600 ग्राम सरसों बरामद की गई है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana