सीएम निवास पर जा रहे नरसिंघानन्द स्वामी को पुलिस ने हिरासत में लिया

5/20/2018 10:04:19 PM

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा के मुख्यमंत्री निवास पर अग्नि समाधि की धमकी के साथ पहुंचे अखिल भारतीय संत परिषद के राष्ट्रीय संयोजक नरसिंघानन्द स्वामी व कुछ लोगों को चंडीगढ़ सैक्टर 3 थाना पुलिस ने हिरासत में लिया है। नरसिंघानन्द स्वामी का कहना है कि गुरूग्राम में सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस के सरंक्षण में एक धर्म द्वारा भगवान का नाम लेने के विरोध में उन्होंने यह कदम उठाने का संकल्प लिया था, जब वह मुख्यमंत्री निवास पर पहुंचे तो उन्हें चंडीगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।



 हिन्दू नेता विजय भारद्वाज का कहना है कि देर शाम चंडीगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए हैं। पहले उन्हें हिरासत में लिया गया था। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री अगर उनकी बात सुनते तो वह अपना पक्ष भी रखते, मगर हरियाणा के मुख्यमंत्री या किसी अधिकारी ने उनसे बातचीत ही नहीं की।

Shivam