अब अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए महिलाओं की मदद लेगी हरियाणा पुलिस

2/9/2018 7:59:26 PM

पंचकूला(उमंग श्योराण): हरियाणा में लगातार बढ़ रहे महिलाओं के ऊपर अत्याचार और रेप की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए हरियाणा पुलिस अब महिलाओं की मदद लेगी। यह जानकारी पंचकूला में हरियाणा पुलिस की आईजी क्राइम अगेंस्ट वीमेन ममता सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस राष्ट्रीय महिला आयोग और राज्य महिला आयोग के साथ मिल कर ना केवल महिलाओं को मानसिक तौर पर अपराध के खिलाफ जागरूक करेगी। बल्कि उनको आत्मरक्षा के गुर भी सिखाएगी।साथ ही कहा कि राज्य में पहली बार यह कार्य्रकम निरंतर चलाने का फैसला किया गया है। 

इस दौरान महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाकर महिलाओं को आपातकालीन परिस्थितियों से भी निपटने में माहिर किया जाएगा। पिछले दिनों से महिलाओं को साथ अपराध काफी बढ़ गया है। इससे ना केवल पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल रहे हैं बल्कि खुद सरकार की भी किरकिरी हो रही है। अब देखना ये होगा कि पुलिस का ये नया प्रयोग महिलाओं के प्रति अपराध रोकने में कितना कारगार साबित होगा।