पैर फिसलने से नहर में बहा पुलिसकर्मी, सर्च ऑपरेशन जारी (VIDEO)

2/27/2019 2:29:05 PM

फतेहाबाद(रमेश भट्ट): फतेहाबाद के गांव महमड़ा पुलिस चौकी में तैनात एक पुलिस कर्मी आज सुबह पैर फिसलने से नहर में बह गया। जानकारी मिलने के बाद चौकी में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया, जिसके बाद नहर में गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान चलाया गया। फिलहाल पुलिसकर्मी का कुछ पता नहीं चल पाया है।



दरअसल, महमड़ा पुलिस चौकी में मुंशी के पद पर तैनात पुलिसकर्मी बेअंत सिंह आज सुबह चौकी से शौच के लिए गया था, काफी देर तक जब वह वापिस नहीं लौटा तो साथी पुलिसकर्मियों ने उसकी तालाश आरंभ कर दी। नहर किनारे पानी की बाल्टी और पानी गर्म करने के लिए आंच पर पतीला रखा था, मगर आसपास कोई भी नहीं मिला,जिससे अंदाजा लगाया गया कि बेअंत सिंह पानी लेने के लिए नहर में उतर होगा और संतुलन बिगडऩे से वह नहर में बह गया। फिलहाल पुलिस गोताखोरों की मदद से उसकी तालाश में लगी हुई है। 

Shivam