बीच बाजार पुलिसकर्मी ने महिला के साथ की बदसलूकी, Video Viral

12/21/2020 5:10:55 PM

हरियाणा डेस्क: सोशल मीडिया पर एक पुलिसकर्मी द्वारा महिला के साथ बदसलूकी करने का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो हरियाणा के भिवानी का बताया जा रहा है। इस वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा कि पुलिसकर्मी बाइक पर सवार होकर बाजार पहुंचा, जोकि शराब के नशे में धुत है। उससे अपनी बाइक भी नहीं संभाल जा रही। बाइक को आसपास खड़े लोगों ने साइड में लगाया।
 


इसके बाद नशे में धुत पुलिसकर्मी सड़क पर झूमता फिरता रहा, इसी दौरान यह बदतमीजी पर उतर आता है। बाजार में रिक्शा पर जा रही महिला से पुलिसकर्मी ने छेड़खानी शुरू कर दी। इस पर लोग पीछे से बदतमीजी की बात चिल्लाने लगते हैं। पुलिसकर्मी की महिला के साथ बदसलूकी की ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। 

 

 

vinod kumar