हरियाणा में होगा राजनीतिक परिवर्तन: केजरीवाल

4/18/2018 11:40:06 AM

रोहतक(ब्यूरो): हरियाणा में आगामी चुनाव के मद्देनजर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दिल्ली आवास पर हरियाणा के आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें रोहतक लोकसभा के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता अरविंद केजरीवाल, हरियाणा प्रभारी गोपाल राय व हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने की। केजरीवाल ने कहा कि अब हरियाणा में राजनीतिक परिवर्तन होगा। हरियाणा से भ्रष्टाचार को मिटाना है और भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फैंकना है। खट्टर सरकार हरियाणा में पूरी तरह से विफल है।न युवाओं के पास रोजगार है, न महिलाओं के पास सुरक्षा और न ही प्रदेश में कानून व्यवस्था है।

प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली के कामों की तर्ज पर हरियाणा में जातिवाद, परिवारवाद की राजनीति से परे जनता के लिए चुनाव लड़ेगी। जिलाध्यक्ष महाराज सिंह ने कहा कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी का चुनावी बिगुल बज चुका है। बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री डा. ओम नारायण, सह संगठन मंत्री साहब आलम, लोकसभा अध्यक्ष डा. अश्विनी देशवाल, संगठन मंत्री पंकज, जिलाध्यक्ष झज्जर परमवीर, जिलाध्यक्ष रेवाड़ी संदीप यादव के साथ विधानसभा के संगठन मंत्री व हलका अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Deepak Paul