बदलेंगे राजनीतिक हालात, नाक रगडेंग़े पार्टी छोडऩे वाले : अभय

3/17/2019 9:53:43 AM

झज्जर(पंकेस): नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि राजनीति में हालात बदलते रहते हैं। 15 अप्रैल को ओमप्रकाश चौटाला के आने के बाद हालात पूरी तरह से बदल जाएंगे। जिसके बाद पार्टी छोडऩे वाले लोग पार्टी में शामिल होने के लिए नाक रगडेंग़े। अभय शनिवार को इनैलो की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया इनैलो का भाजपा के साथ गठबंधन करवा रहा है और खुद ही सीट व उम्मीदवारों के नाम तय कर रहा है। उनकी अभी तक किसी से गठबंधन को लेकर मीटिंग नहीं हुई।

बैठक के दौरान कर्ण चौटाला ने अपने दादा ओमप्रकाश चौटाला की चिट्ठी पढ़कर सुनाते हुए कहा कि भगवान राम ने 14 वर्ष का वनवास काटा था, हम 15 वर्ष का वनवास काट चुके हैं। चिट्ठी में ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि अबकी बार कार्यकर्ताओं को मायूस नहीं होने दूंगा। उन्होंने चौटाला की ओर से भगवा व हरा रंग एक किए जाने को लेकर कार्यकर्ताओं से सुझाव आमंत्रित किए गए इस पर सभी ने दोनों हाथ खड़े कर भगवा व हरा को एक करने की सहमति दी।

kamal