भाजपा कर रही फौज का राजनीतीकरण : किरण

3/19/2019 10:36:30 AM

भिवानी (पंकेस): कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर फौज का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाते हुए ऐसा न करने की अपील की है। किसान कांग्रेस नेता कृष्ण लेघां के संयोजन में सैक्टर-13 में आयोजित जनसभा में किरण चौधरी ने कहा कि देश की सेना समूचे देश की रक्षा करती है और देश के लिए ही लड़ती है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में सेना ने 3 बार पाकिस्तान को जबरदस्त पटखनी दी है और कई बार सॢजकल स्ट्राइक की है।

उन्होंने यह भी कहा कि वे स्वयं एक फौजी परिवार से ताल्लुक रखती हैं और उनके पिता सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर थे जिन्होंने 3-3 लड़ाई लड़ी हैं और युद्ध में जख्मी हुए थे। इसलिए उन्हें फौज के शौर्य और त्याग की भलीभांति पहचान है। इस सबके बावजूद कांग्रेस पार्टी या फिर उन्होंने सेना के नाम पर राजनीति नहीं की। उन्होंने कहा कि बड़े अफसोस की बात है कि भाजपाई फौज का राजनीतिकरण करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने भाजपाइयों को सलाह दी कि वे अपने 5 साल के कार्यकाल में कि ए गए कार्यों व जुमलेबाजी के दम पर मैदान में आएं न कि फौज का राजनीतिकरण करके। 

Deepak Paul