‘काग्रेसी नेता पूनिया की गिरफ्तारी नहीं की तो परिवार सहित आत्महत्या कर लूंगी’

9/27/2018 1:06:20 PM

पंचकूला(धरणी): एक बार फिर बलात्कार के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे हैं। इस बार मामला हांसी का है जहां पर कांग्रेस नेता कपूर सिंह पूनिया पर बलात्कार के आरोप लगे हैं। कपूर सिंह पूनिया पर आरोप है कि उन्होंने एक परिवार को किराए पर कमरा देकर महिला से बलात्कार किया। महिला का आरोप है कि कांग्रेस नेता ने 30 जून को उससे बलात्कार किया। पूनिया के साथ उसके दोस्त ने भी बलात्कार किया। 

महिला ने पुलिस पर पूनिया के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। इस मामले में पूनिया की गिरफ्तारी न होने पर महिला अपने पति और अपने 2 बच्चों समेत सी.एम. आवास के बहार इंसाफ की गुहार लगाने के लिए पहुंची, महिला ने कहा सी.एम. आवास पर मुलाकात भी कर चुके हैं। महिला के अनुसार उसके परिवार को लगतार धमकियां मिल रही हैं। महिला ने चेतावनी दी है कि अगर पूनिया के खिलाफ कार्र्रवाई नहीं की जाती तो परिवार समेत आत्महत्या कर लेगी। दरसल महिला की शिकायत पर आरोपी के दोस्त की गिरफ्तारी तो हो चुकी है, मगर पूनिया की गिरफ्तारी नहीं हुई। सी.एम. आवास पर  परिवार ने अधिकारियों से इंसाफ की गुहार लगाई थी, जिसमें उन्हें जल्द कार्रवाई का आश्वासन मिला है।

दरसल महिला हांसी की रहने वाली है जिसके पति कपूर सिंह पूनिया के भाई  का ड्राइवर है। महिला के अनुसार पहले पूनिया ने उससे बलात्कार किया और उसके बाद उसके एक दोस्त ने भी बलात्कार किया। जिस स्कूल में पूनिया ने उनके बच्चों को पढ़ाने के लिए डाला उसके मालिक ने सर्र्टीफिकेट के बहाने बलात्कार किया, जिसके बाद उन्होंने पुलिस स्टेशन में शिकायत दी। महिला के अनुसार महिला थाने ने पहले शकायत दर्ज नहीं की अगले दिन सिटी थाने में मामला दर्ज किया गया। शिकायत के एक महीने बाद पूनिया के दोस्त को तो गिरफ्तार कर लिया, मगर 3 महीने बीत जाने के बाद भी पूनिया की गिरफ्तारी नहीं की गई।  

पीड़ित महिला के अनुसार लिंग जांच का एक मामला उनकी शिकायत पर पकड़ा गया था। उन्होंने प्रशासन की इसमें मदद की थी जिसके लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया था मगर, वहां से भी धमकियां मिलने लगी हैं। महिला ने चेतावनी दी है कि अगर कपूर सिंह पूनिया की गिरफ्तारी नहीं की जाती तो परिवार के साथ आत्महत्या कर लेगी। 

Deepak Paul