गवाही से रोकने के लिए आरोपी मां-बेटी को फेसबुक पर भेज रहा अश्लील मैसेज

7/2/2017 2:32:01 PM

फरीदाबाद : दुष्कर्म के मामले में गवाही देने से रोकने के लिए संजय कालोनी निवासी एक युवक ने पीड़ित महिला और उसकी बेटी को बदनाम करना शुरू कर दिया है। आरोपी मां बेटी की तस्वीरों के साथ लगातार अश्लील संदेश भेज कर दोनों को बदनाम करने का प्रयास कर रहा है। आरोपी महिला को अश्लील फोन और संदेश भेज कर भी परेशान कर रहा है। आरोपी अश्लील पोस्ट आरोपी ने महिला की फेसबुक आईडी पर भेजी है। मामले का पता चलते ही पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दे दी। थाना सराय ख्वाजा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक सराय ख्वाजा इलाके में रहने वाली 42 वर्षीय एक महिला ने पुलिस से शिकायत में कहा है कि वह यहां अपने परिवार के साथ रहती है और उसका पति एक कंपनी में काम करता है। इसी इलाके में रहने वाला अमित वर्मा नामक युवक पिछले काफी समय से परेशान कर रहा है। इसी साल एक दिन आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म भी कर दिया था। उस समय उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में दुष्कर्म का मामला दर्ज करवा दिया था। यह मामला फिलहाल अदालत में विचाराधीन है।

इस बात का बदला लेने के लिए अमित वर्मा उसे तरह तरह से परेशान करने पर तुला हुआ है। अदालत में गवाही देने से रोकने के लिए अमित आए दिन उसके व उसकी बेटी के मोबाइल फोन करता है। फोन रिसीव करते ही वह अश्लील बातें करने लगता है।  आरोपी दोनों के फोन पर अश्लील संदेश भी भेजता रहता है। वह नजर अंदाज करती रही। लेकिन आरोपी की हरकत लगातार बढ़ती जा रही है। अब कुछ समय आरोपी उसकी व उसकी बेटी की तस्वीर फेसबुक पर लगा कर उनके बारे में अश्लील बातें लगातार लिख रहा है।