हरियाणा में कोरोना- 854/466: सोनीपत में पहली व राज्य में कुल 13 मौतें, 12 दिन में दाेगुने हुए केस

5/15/2020 8:39:41 PM

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा में काेराेना वायरस संक्रमित मरीजाें की संख्या आज 854 पहुंंच गई। राज्य में 12 दिन में काेराेना पाॅजिटिव केस दाेगुने हाे गए हैं। लगातार संक्रमित मरीजाें की संख्या में बढ़ाेतरी हाे रही है। जाेकि चिंता का विषय है। वहीं प्रदेश में काेराेना से मरने वालाें की संख्या 13 हाे गई। साेनीपत में पहली ताे फरीदाबाद में काेराेना से पांचवी माैत हुई। राज्य में आज 36 नए मामले आए, जिसमें साेनीपत में सबसे ज्यादा 12 पॉजिटिव मिले, इसके बाद गुरुग्राम और फरीदाबाद में 9-9, पंचकूला, कैथल में 2-2, और राेहतक, नूंह में 1 मामला सामने आया। इसके साथ आज 25 मरीज ठीक हाेकर घर वापस लाैटे। 

सोनीपत जिले में कोरोना संक्रमण से पहली मौत
हरियाणा के सोनीपत जिले में कोरोना वायरस से पहली मौत हुई है। दो दिन पहले बुजुर्ग महिला की मौत हुई थी, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वीरवार को रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को स्वीकार किया है कि वृद्धा की मौत की वजह कोरोना था।

फरीदाबाद में काेराेना से पांचवी माैत
फरीदाबाद में काेराेना से मरने वालों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। यहां आज कोरोना की वजह से 5वीं मौत हाे गई। मरने वाली लड़की बल्लभगढ़ स्थित शिव शारदा कॉलोनी की रहने वाली थी। 17 साल की यह लड़की कैंसर से पीड़ित थी। दो दिन पहले ही उसका टेस्ट पॉजिटिव आया था। इसकी पुष्टि जिला नोडल अधिकारी डॉ. राम भगत ने की। युवती का दाह संस्कार कोविड-19 मरीजों के निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत किया गया। फरीदाबाद में कोरोना मरीजों की संख्या 140 तक पहुंच गई है। 

साइबर सिटी गुरूग्राम में मिले 9 नए कोरोना संक्रमित मामले
साइबर सिटी गुरुग्राम में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। यहां आज आए 9 नए मामले सामने आए। जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 179 हो गई है। जिसमें से 67 मरीज अपना इलाज करवाकर वापस अपने घर जा चुके हैं तो वहीं 112 केस एक्टिव है।

पंचकूला में मिला एक और काेराेना पाॅजिटिव केस
हरियाणा के पंचकूला में आज एक और काेराेना पाॅजिटिव केस सामने आया। यहां सेक्टर 10 की 63 वर्षीय बुजुर्ग महिला काेराेना संक्रमित पाई गई। इसकी पुष्टि पंचकूला सेक्टर 6 के नागरिक अस्पताल की डिप्टी सीएमओ डॉ सरोज अग्रवाल ने की। 

हरियाणा में अब तक 854 मरीज
कोरोना वायरस का संक्रमण हर जिले में पहुंच ही गया। राज्य में अब तक संक्रमित मरीजों का संख्या 854 है, सबसे ज्यादा मरीज गुरुग्राम में 179 मामले रिपोर्ट किए गए हैं। सोनीपत में 132, फरीदाबाद में 140, झज्जर में 87, नूंह में 60, अम्बाला में 42, पलवल- 37, पानीपत में 36, पंचकूला में 25, जींद में 20, करनाल में 17, यमुनानगर, राेहतक में 8-8, सिरसा व फतेहाबाद में 7-7, भिवानी, महेन्द्रगढ़, रेवाड़ी 6-6, कैथल में 5, हिसार व चरखी दादरी में 4-4, कुरुक्षेत्र में 3-3 मामले हैं। 14 इटालियन नागरिकों को लेकर कुल संख्या 647 होती है।

कुल 466 मरीज हुए ठीक
प्रदेश में अब कुल 466 मरीज ठीक हो गए हैं। फरीदाबाद में 77, गुरुग्राम में 67 मरीज ठीक हुए हैं। इसी प्रकार नूंह में 57, सोनीपत में 69, झज्जर में 24, अम्बाला में 39, पलवल में 35, पानीपत में 24, पंचकूला में 19, जींद में 10, करनाल में 5, यमुनानगर में 8, सिरसा में 4, हिसार, भिवानी में 3-3, रोहतक, कैथल, कुरुक्षेत्र में 2-2, फतेहाबाद व चरखी दादरी में 1-1 मरीज ठीक होने पर घर उन्हें भेजा गया है। 14 मरीज इटली के भी ठीक हुए हैं, उनके समेत कुल आंकड़ा 351 हो जाता है।

कुल 13 मरीजों की मौत: हरियाणा में कोरोना वायरस से अब तक 13 मौतें हो चुकी हैं, जिनमें फरीदाबाद में 5, पानीपत में 3, अंबाला से 2 और रोहतक, साेनीपत व करनाल से 1-1 मौत हुई है।

Edited By

vinod kumar