इस नवनिर्मित जिले के लिए सभी स्तरों पर पद सृजित होंगे, बजट सत्र से पहले प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश

punjabkesari.in Wednesday, Feb 18, 2026 - 06:21 PM (IST)

चंडीगढ़(चन्द्र शेखर धरणी): हरियाणा सरकार ने नवगठित हांसी जिले में प्रशासनिक कार्यों के सुचारु संचालन के लिए सभी स्तरों पर आवश्यक पद सृजित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह निर्णय बजट सत्र 2026 से पूर्व प्रशासनिक ढांचा पूरी तरह स्थापित करने के उद्देश्य से लिया गया है।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा सभी प्रशासनिक सचिवों को जारी पत्र में कहा गया है कि हांसी जिले के लिए समूह ‘क’, ‘ख’, ‘ग’ और ‘घ’ श्रेणी के आवश्यक पद सृजित किए जाएंगे, ताकि नए जिले में शासन व्यवस्था प्रभावी रूप से संचालित हो सके।

सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने प्रशासनिक नियंत्रण के अंतर्गत आवश्यक पदों का आकलन करें और प्राथमिकता के आधार पर पद सृजन की कार्रवाई प्रारंभ करें। यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी आवश्यक पदों का सृजन कर लिया जाए। इसके अतिरिक्त, इस संबंध में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट शीघ्र मानव संसाधन विभाग को प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static