पम्प मालिक से 40 हजार रिश्वत लेने का मामला, बिजली निगम का SDO गिरफ्तार

4/19/2018 12:27:14 PM

झज्जर(ब्यूरो): बिजली निगम के एक्स.ई.एन. की शिकायत पर झज्जर पुलिस थाने में दर्ज हुए भ्रष्टाचार के मामले में पुलिस ने निगम के एस.डी.ओ. व अनुबंध पर लगे चालक को गिरफ्तार किया है। इन पर एक पेट्रोल पम्प मालिक से 40 हजार रुपए रिश्वत लेने का आरोप है। दोनों को अदालत में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में दुलीना जेल भेज दिया गया।

जानकारी अनुसार गत वर्ष झज्जर-बादली मार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पम्प मालिक ने शिकायत दी थी कि निगम एस.डी.ओ. सुरेश पुत्र माईचंद निवासी गांव नैना जिला सोनीपत ने चालक अनिल निवासी बोडिया संग मिलकर उससे 40 हजार रुपए की रिश्वत ली है। भ्रष्टाचार के इस मामले में दोनों को संलिप्त पाया गया। दोनों आरोपी पुलिस पकड़ के डर से भागे फिर रहे थे। डी.एस.पी. अजमेर सिंह के नेतृत्व में टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। सुरेश वर्तमान में यमुनानगर जिले में बिजली निगम में बतौर एस.डी.ओ. कार्यरत था।

Deepak Paul