शहर की ढाई घंटे बंद रहेगी बिजली आपूर्ति

punjabkesari.in Friday, May 20, 2022 - 12:24 PM (IST)

यमुनानगर: उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम परिचालन परिमंडल के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र कुमार ने बताया कि 66 केवी सब स्टेशन गोबिंद पुरी से चलने वाले 11 केवी प्रोफेसर कॉलोनी अर्बन, 11 केवी कांसापुर अर्बन, 11 केवी लाल द्वारा अर्बन फीडर की विद्युत सप्लाई शुक्रवार को सुबह 10 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक बंद रहेगी।

इसी प्रकार 66 केवी सब स्टेशन बिलासपुर से चलने वाले 11 केवी कुणाल कैल्शियम इंडस्ट्रियल, 11 केवी जुड़ा आरडीएम, 11 केवी पोंटी आरडीएस, 11 केवी ज्ञानेवाला आरडीएस, 11 केवी गनोला आरडीएस, 11 केवी मिल्कसुखी आरडीएस, 11 केवी हरतोल आरडीएस की विद्युत सप्लाई शनिवार को सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक मरम्मत की वजह से बंद रहेगी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि 66 केवी सब स्टेशन बिलासपुर से चलने वाले 11 केवी सुल्तानपुर आरडीएस, 11 केवी पिलखनवाला आरडीएस की विद्युत सप्लाई रविवार को सुबह साढ़े 9 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक मरम्मत की वजह से बंद रहेगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static