करनाल में पराली से बनेगी बिजली, प्रदेश का पहला वेस्ट टू पॉवर प्लांट (VIDEO)

2/19/2018 4:56:52 PM

करनाल(विकास मेहला): करनाल में प्रदेश का पहला वेस्ट टू पॉवर प्लांट लगा है जिसमें अब कचरे और फसल के बचे हुए अवशेष(पराली) से बिजली बनाई जाएगी। करनाल नगर निगम ने एक्सपेरिमेंटल तौर पर इस प्रोजेक्ट की पहल की है। अच्छे नतीजे आने पर प्रोजेक्ट को बड़ा कर कचरे और पराली से मीथेन गैस बनाकर बिजली का होगा उत्पादन किया जाएगा।



करनाल नगर निगम की पहल से किसानों को फसल की कटाई के बाद खेतों में पराली नहीं जलानी पड़ेगी। करनाल के काछवा रोड पर नगर निगम द्वारा लगाया गया यह प्लांट इस तरह का प्रदेश का पहला प्लांट होगा। इस प्लांट के वजह से किसानों को ज्यादा फायदा होगा क्यूंकि उनके लिए पराली की समस्या थी जिससे उन्हें अब निजात मिलेगी।



फिलहाल अभी करनाल नगर निगम ने इस प्रोजेक्ट को एक्सपेरिमेंटल तौर पर लगाया है जिसके अच्छे नतीजे आते ही इसे बढ़ाया जाएगा ताकि बिजली का भी उत्पादन हो सके और कचरे और पराली की समस्या से किसानों को भी निजात मिल सके।