हरियाणा में आधार कार्ड की तर्ज पर बनेंगे PPP स्मार्ट कार्ड, लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा

punjabkesari.in Saturday, May 23, 2026 - 02:50 PM (IST)

हरियाणा डेस्क : हरियाणा के लोगों के लिए अच्छी खबर आई है। अब परिवार पहचान पत्र को और आधुनिक बनाने के लिए आधार कार्ड की तर्ज पर पीपीपी (PPP) स्मार्ट कार्ड तैयार किए जाएंगे।

इस व्यवस्था से धोखाधड़ी होगी खत्म

बताया जा रहा है कि नागरिकों की पहचान से जुड़ा पूरा जरूरी डाटा मौजूद होगा। यह स्मार्ट कार्ड सरकारी योजनाओं और सेवाओं तक पहुंच का एकल माध्यम बनेगा। सरकार के अनुसार इन कार्डों में क्यूआर आधारित त्वरित प्रमाणीकरण की सुविधा होगी। यानी विभिन्न सरकारी विभागों में इसके माध्यम से नागरिकों का सत्यापन हो सकेगा। इससे कागजी दस्तावेजों और मैनुअल रिकॉर्ड खोजने की जरूरत काफी हद तक खत्म हो जाएगी। यह व्यवस्था धोखाधड़ी रोकने और पारदर्शिता बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाएगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)            


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

static