प्रदीप नरवाल बने कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव, प्रियंका गांधी के साथ लगे यूपी के सह प्रभारी

punjabkesari.in Saturday, Mar 27, 2021 - 10:47 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा के प्रदीप नरवाल अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के साथ उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी लगाए गए हैं। प्रदीप नरवाल हरियाणा के सोनीपत जिले के कथूरा गांव के रहने वाले है। इनकी छवि हमेशा से अंबेडकरवादी दलित नेता की रही है। मध्यम परिवार में जन्में प्रदीप नरवाल का जीवन संघर्ष भरा रहा है।

इससे पहले प्रदीप नरवाल हरियाणा कांग्रेस में अनुसूचित जाति विभाग के कार्यकारी अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उसके बाद इन्हें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग में राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर व उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति विभाग के प्रभारी के तौर पर नियुक्त किया गया था। इनकी कड़ी मेहनत और संघर्ष को देखते हुए आज कांग्रेस पार्टी ने इन्हें राष्ट्रीय सचिव के पद पर नियुक्त किया है। साथ ही कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के साथ उत्तर प्रदेश का सह प्रभारी भी बनाया गया है। 

प्रदीप नरवाल सबसे कम 30 साल की उम्र में राष्ट्रीय सचिव बने हैं। प्रदीप नरवाल हरियाणा में दलित आंदोलन से बड़े लंबे समय से जुड़े हुए थे। इस उम्र में इस मुकाम में पहुंचना अपने आप में कांग्रेस पार्टी की राजनीति में बड़ा संकेत है।

हरियाणा की राजनीति में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर के विकल्प के रूप में कांग्रेस आला कमान प्रदीप नरवाल को उभारने का काम कर रही है। जेएनयू के तेज तर्रार छात्र नेताओं में शुमार रहे प्रदीप नरवाल ने 2 वर्ष पहले राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का दामन थामा था। राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के विश्वासपात्र होने के कारण अब इन्हें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के साथ उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी लगाए गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Shivam

Recommended News

Related News

static