हरियाणा के प्रदीप नरवाल भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ साए की तरह मौजूद

9/28/2022 10:39:25 PM

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के द्वारा भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हरियाणा से संबंधित प्रदीप नरवाल पूरी यात्रा के दौरान साए की तरह उनके साथ चल रहे हैं। प्रदीप नरवाल मूल रूप से हरियाणा से संबंधित है। अतीत में प्रदीप नरवाल जेएनयू में छात्र नेता रहे। लगभग 4 साल पहले प्रदीप नरवाल ने राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की थी। प्रदीप नरवाल वर्तमान में राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी की कोर कमेटी के सदस्य भी हैं। इसलिए उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस संगठन ने सचिव पद भी नवाजा हुआ है।

 

गांधी परिवार के अंदर जिस प्रकार से प्रदीप नरवाल का विश्वास व कद दिन भर दिन बढ़ रहा है, वह हरियाणा के ऐसे कई नेताओं के लिए तकलीफ दे हो सकता है जो कत कई दशकों से कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय हैं। राहुल गांधी के द्वारा भारत जोड़ें यात्रा के दौरान प्रदीप नरवाल पर पूरा भरोसा जिस कदर रखा जा रहा है उससे प्रदीप नरवाल का बढ़ता राजनीतिक कद कांग्रेस की राजनीति में सबको नजर आ रहा है।

 

हरियाणा के प्रदीप नरवाल को  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के साथ  उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी भी हैं।प्रदीप नरवाल हरियाणा के सोनीपत ज़िलें के कथुरा गांव के रहने वाले है। इनकी छवि हमेशा से अंबेडकरवादी दलित नेता की रही है,मध्यम परिवार में जन्में प्रदीप नरवाल का जीवन संघर्ष भरा रहा है। इससे पहले प्रदीप नरवाल हरियाणा कांग्रेस में अनुसूचित जाति विभाग के कार्यकारी अध्यक्ष भी रह चुके है, उसके बाद इन्हें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग में राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर व उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति विभाग के प्रभारी के तौर पर नियुक्त किया गया था। उनकी कड़ी मेहनत और संघर्ष को देखते हुए आज कांग्रेस पार्टी ने इन्हें राष्ट्रीय सचिव के पद पर नियुक्त किया है साथ ही कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के साथ उत्तर प्रदेश का सह प्रभारी भी बनाया गया है। प्रदीप नरवाल सबसे कम 30 साल की  उम्र में राष्ट्रीय सचिव बने हैं। प्रदीप नरवाल हरियाणा में दलित आंदोलन से बड़े लंबे समय से जुड़े हुए थे। इस उम्र में इस मुकाम में पहुंचना अपने आप में कांग्रेस पार्टी की राजनीति में बड़ा संकेत है।

 

हरियाणा की राजनीति में दलित चेहरे के विकल्प के रूप में कांग्रेस आला कमान प्रदीप नरवाल को उभारने का काम कर रही है।जे एन यू के तेज तर्रार छात्र नेतायों में शुमार रहें प्रदीप नरवाल ने 4 वर्ष पहले राहुल ग़ांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का दामन थामा था।राहुल ग़ांधी व प्रियंका ग़ांधी के विश्वाशपात्र होने के कारण अब इन्हें  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के साथ  उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी लगाए गया। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों से पहले जब प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश पुलिस के द्वारा हिरासत में लिया गया उस वक्त भी प्रदीप नरवाल दीपेंद्र हुड्डा यह लोग प्रमुख रूप से प्रियंका गांधी के साथ मौजूद थे।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Writer

Gourav Chouhan