Video:अशोक के खिलाफ नहीं था कोई सबूत, अब दोषी पुलिसवालों पर करेंगे केस: वकील

11/21/2017 6:21:22 PM

रोहतक(दीपक भारद्वाज): गुरुग्राम के हाई प्रोफाइल प्रद्युम्न हत्याकांड में पुलिस द्वारा जिस बस कंडक्टर को आरोपी बनाया गया था आज अदालत ने उसे जमानत पर रिहा कर दिया है। वहीं अशोक के वकील मोहित वर्मा ने कहा कि सीबीआई को अशोक के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला इसलिए जमानत मिल गई। मोहित ने कहा कि सीबीआई अौर पुलिस की जांच में फर्क होता है। यही नहीं उन्होंने कहा कि शुरू से हम जानते थे कि अशोक को बेवजह फंसाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में सीबीआई पुलिस के आला अधिकारियों से पूछताछ भी कर रही है। सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट पेश होने के बाद जितने भी पुलिस के दोषी अधिकारी होंगे उनके खिलाफ मान हानि का केस किया जाएगा।

गुड़गांव के रेयान इंटरनेशनल स्कूल में 8 सितंबर को 7 साल के बच्चे का मर्डर कर दिया गया था। बॉडी टॉयलेट में मिली थी। इस मामले में पुलिस ने स्कूल बस के कंडक्टर अशोक कुमार को अरेस्ट किया था। आरोपी 8 महीने पहले ही स्कूल में कंडक्टर की नौकरी पर लगा था। बाद में सीबीआई ने जांच की। इसके बाद 11वीं के स्टूडेंट को इस मर्डर केस में आरोपी बनाया गया।