सामाजिक कार्यकर्ता प्रगट सिंह ने झाड़ू छोड़ थामा हाथ, ‘आप’ के टिकट पर लड़ चुके हैं जिला परिषद का चुनाव

3/4/2023 3:42:51 PM

कुरुक्षेत्र (रणदीप) : भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस अब पूरे देश में हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम कर रही है। इसी के तहत आज जिले के थानेसर विधानसभा में कांग्रेस को बड़ी कामयाबी मिली है। गांव दबखेड़ी में प्रगट सिंह ने आज अपने साथियों सहित पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा की अगुवाई में आम आदमी पार्टी छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए।

प्रगट सिंह को जिले में सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता है। उन्होंने लावारिस शवों का अंतिम संस्कार व नहर में तैरती लावारिस शवों को निकालने का बेड़ा उठा रखा है। जिसकी वजह से  समाज में उनकी अपनी एक अलग पहचान है। पिछले दिनों प्रगट सिंह ने आम आदमी पार्टी के टिकट पर जिला परिषद का चुनाव लड़ा था।

प्रगट सिंह ने घर वापसी करते हुए हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के दौरान कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा की अगुवाई में अपने साथियों सहित कांग्रेस पार्टी का हाथ थाम लिया। उन्होंने कहा कि वह घर वापसी कर रहे हैं।

पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा नफरत के खिलाफ थी। उसी के तहत अब कांग्रेस पार्टी का हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम पूरे देश में चलाया जा रहा है। जिसमें भाजपा सरकार  लोकतंत्र में को दबाने के लिए सीबीआई ईडी का इस्तेमाल कर रही है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Content Writer

Gourav Chouhan