प्रदेश में प्री मानसून ने दी दस्तक, धान रोपाई व गन्ने की फसल को मिलेगा लाभ
punjabkesari.in Thursday, Jun 16, 2022 - 12:28 PM (IST)

रादौर (कुलदीप सैनी) : प्रदेशभर में प्री मानसून ने दस्तक दे दी है। वीरवार आज सुबह से तेज हवाओं के साथ रुक रुक कर बरसात का दौर जारी है। मौसम में बदलाव के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। जिससे लोगों को चिलचिलाती गर्मी से भी राहत मिली है।
वहीं 15 जून से शुरू हुए धान रोपाई के कार्य में भी तेजी आ गई है। बरसात के बाद किसान खेतों में धान रोपाई की तैयारी में जुट गए है। पानी की कमी से गन्ने की फसल में आई गोब के कीड़े के बीमारी भी खत्म होगी। किसानों का कहना है कि बरसात से धान व गन्ने दोनों फसलों को भरपूर फायदा मिलेगा।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)