गर्भवती पत्नी के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने आए पिता व बहन को भी पीटा

10/20/2021 12:09:09 PM

यमुनानगर( सुरेंद्र मेहता ):  हरियाणा के यमुनानगर में एक 8 महीने की गर्भवती महिला के साथ उसके पति द्वारा मारपीट करने, बीच-बचाव में पहुंचे महिला के पिता व बहन से भी मारपीट करने का मामला सामने आया है। थाना गांधीनगर इलाके की रहने वाली महिला हर्षा देवी ने आरोप लगाया है कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता है, उसे धंधा करवाने की बात करता है। वह 8 माह की गर्भवती है। जब उसने डॉक्टर को दिखाने के लिए पैसे मांगे तो उसके साथ मारपीट की गई। महिला ने अपनी बहन व पिता को संदेश दिया। उनसे भी गुंडे बलवा कर मारपीट की गई।

महिला का कहना है कि उसके पति उसे धमकी देता है कि वह उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। महिला ने बताया कि उसका 5 साल का बेटा भी है उन दोनों को जान का खतरा है। महिला ने अपने  पिता व बहन के साथ हुई मारपीट की सूचना पुलिस को दी। महिला ने बताया कि उसने मेडिकल करवाया है और उसके पिता अस्पताल में दाखिल है।
 
वही पुलिस ने गांधीनगर पुलिस थाना प्रभारी जसवीर सिंह का कहना है कि उन्हें रात को 1:30 बजे सूचना मिली थी जिसके बाद उन्होंने बलदेव सिंह को मौके पर भेजा था। महिला के साथ मारपीट का मामला है और उसके पिता और बहन के साथ भी मारपीट हुई है। उन्होंने बताया कि बयान दर्ज किए जा रहे हैं उसके बाद इसमें कार्रवाई की जाएगी। और आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
 

Content Writer

Deeksha Gupta