उड़ता हरियाणा: गर्भवती महिला व उसका पति हेराेइन के साथ गिरफ्तार

5/7/2020 4:59:55 PM

 

टोहाना(सुशील): फतेहाबाद के टोहाना में लगातार पुलिस क्राइम पर पकड़ बनाते हुए नशा तस्करों को काबू कर रही है। इसी कड़ी में टोहाना से पुलिस ने एक सफलता और प्राप्त करते हुए एक दंपति को 42 ग्राम हेराेइन सहित धर दबोचा।

पुलिस के अनुसार दाेनाें पति-पत्नी स्कूटी पर कहीं जा रहे थे कि तभी पुलिस ने इन्हें शक के आधार पर रोका। इनकी जब पुलिस ने नियमानुसार जांच की तो इनके पास से नशीला पदार्थ हेराेइन बरामद की गई। जिसके बाद कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए इनहें काबू कर लिया गया। जानकारी के मुताबिक महिला पांच माह से गर्भवती है। वहीं महिला का पति काला लगातार अपराधिक वारदातों में लिप्त रहता है। 

Edited By

vinod kumar