जन्मदिन के दिन गर्भवती महिला ने लगाया मौत को गले, 9 महीने पहले हुई थी शादी (VIDEO)

10/12/2023 3:17:30 PM

यमुनानगर (परवेज खान) : यमुनानगर के लाजपत नगर में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या की खबर सुनते ही लड़की पक्ष के लोग ससुराल पहुंचे तो महिला के शव फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए तंग करने के गंभीर आरोप लगाए है। पुलिस अब शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

जानकारी के मुताबिक आशा की उम्र महज 30 साल थी और दहेज के दानवों ने उसकी जान ले ली है। परिजनों ने बताया कि नौ महीने पहले आशा की शादी की थी, जिसके बाद उसे दहेज के लिए तंग किया जाने लगा। मृतका की बहन का कहना है कि हमने आशा को जन्मदिन की बधाई देने के लिए रात 12 बजे से फोन करना शुरू किया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। करीब डेढ़ बजे फोन उठाकर बताया कि आपकी बहन की मौत हो गई है, जिसके बाद दिल्ली से परिवार यमुनानगर पहुंचा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वह दोषियों पर सख्त कार्रवाई चाहते हैं। फिलहाल देखना होगा पुलिस आगे क्या कार्रवाई करती है। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana